top of page

रिश्ता

nirajnabham
23 सित॰ 2023
1 मिनट पठन

तुम हँसी- देखा।

तुम रोयीं – देखा।

कुछ कहा तुमने- सुना।

कुछ पूछा- जवाब न दिया

क्योंकि-

जवाब नहीं था मेरे पास

मेरे पास भी थे- सवाल

केवल कुछ सवाल

जवाब न तेरे पास था

न मेरे पास।

अपने-अपने सवाल

अब हमको हैं घेरे

अपने-अपने सवाल

अब हमको हैं जोड़े।

जवाब की आस

न तेरे पास न मेरे पास।

इसलिए रह सकते हैं-

हम तुम साथ-साथ

तब तक, जब तक कि-

मिल नहीं जाते- जवाब

हमारे-तुम्हारे सवालों के।

जाएँगे भी कहाँ-

सबके पास मिलेंगे- सवाल

जिसका जवाब-

नहीं होगा किसी के पास

इसलिए रह सकते हैं-

हम-तुम साथ-साथ

जवाब के इंतज़ार में

जवाब मिलने तक।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
आत्म स्वीकृति

तुम मिलोगी- तो ये आँखें नम होंगी तुम कहोगी मैं सुनूँगा पर बात कम होगी। तुम क्या हो मैं क्या हूँ सोचने से उमंगें कम होंगी। तुम चलती रहो...

 
 
 
डर

कभी-कभी लगता है नहीं होगी अगली सुबह चढ़ती रात के साथ बढ़ता है डर डर मौत का या जिंदगी का! अगले दिन की अलसाई सुबह करवट बदलता हूँ बिस्तर पर...

 
 
 
अस्तित्व

घटाटोप अंधकार में कामना की मैंने प्रकाश की मैं जो था ईश्वर किरणों पर सवार होकर चला नि:सीम यात्रा पर प्रकाश सिरजता चला राह में अंधकार चलता...

 
 
 

टिप्पणियां


9760232738

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by Bhootoowach. Proudly created with Wix.com

bottom of page