top of page

डर

nirajnabham
24 अग॰ 2025
1 मिनट पठन

कभी-कभी लगता है

नहीं होगी अगली सुबह

चढ़ती रात के साथ बढ़ता है डर

डर मौत का या जिंदगी का!

अगले दिन की अलसाई सुबह

करवट बदलता हूँ बिस्तर पर

जैसे लौटा हूँ जला कर

अपनी ही लाश

मन में गूँजता है खालीपन

तन में डोलता है भारीपन

खालीपन जिंदगी का

भारीपन मौत का

ऐसी ही किसी सुबह-

लगता है ठहर जाए समय

जिसके पीछे है रात आगे है दिन 

जिसके एक हाथ में है-

खाली जिंदगी और एक में भारी मौत

ठहर ही जाए समय सदा के लिए

क्योंकि मजबूर करता है- समय

चुनने के लिए –

खालीपन की जिंदगी

या मौत का भारीपन

लेकिन नहीं ठहरता है समय

रोशनी झकझोर देती है

शुरू हो जाता है- एक और दिन

छोड़ जाता है- एक रात

घनी अंधियारी भारी रात

वह रात जो डराती है

जिसकी सुबह अलसाती है

नहीं ठहरता है समय

एक पल भी नहीं

कि सोचा जा सके

क्या है अभीष्ट

जिंदगी जो खाली है

मौत जो भारी है  

निर्णय का नहीं है अवकाश

इसलिए हैं दोनों बारी-बारी

दिन और रात की तरह

रात और दिन की तरह।   

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
आत्म स्वीकृति

तुम मिलोगी- तो ये आँखें नम होंगी तुम कहोगी मैं सुनूँगा पर बात कम होगी। तुम क्या हो मैं क्या हूँ सोचने से उमंगें कम होंगी। तुम चलती रहो...

 
 
 
अस्तित्व

घटाटोप अंधकार में कामना की मैंने प्रकाश की मैं जो था ईश्वर किरणों पर सवार होकर चला नि:सीम यात्रा पर प्रकाश सिरजता चला राह में अंधकार चलता...

 
 
 
सामर्थ्यहीन शब्द

कर पाते व्यक्त अंतर्द्वंद्व, शब्द उन पलों के जब होता है संदेह अपनी ही उपलब्धियों पर खड़ा होता है अपने ही कठघरे में अपने ही सवालों से नज़र...

 
 
 

टिप्पणियां


9760232738

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by Bhootoowach. Proudly created with Wix.com

bottom of page