top of page

थोड़ा तो इंतज़ार कर

nirajnabham
10 मिनट पहले
1 मिनट पठन

हँसते-हँसते रोता था

और रोते-रोते हँसता था

मेरे मन का मौसम भी

मेरे दिल के भरोसे रहता था

अब हुक्म हुआ है ज़ारी उनका

 हँसते रहना है हरदम

आँख से आँसू निकले मत

 

XXXXXXXXXXXXXXXX

 

किस बात पर नहीं खुश हुआ

खिलौने से खेला जो दुख हुआ

न पूछा जो हुआ क्यों हुआ

तनिक मोहलत तो दीजिए भला

उग आए हैं फफोले

ताली बजा-बजा कर हाथ में

 

XXXXXXXXXXXXXXXXXX

 

चाहतें कभी पैदा न हुईं

जरूरतें कभी पूरी न हुई

आदतें तो बस आदत हुई

वफ़ा की कसमें लबों पर टांगकर

फिर रहे हैं जाने कब से सभी

न जाने कब हो जाए इनायत

 

XXXXXXXXXXXXXXXXXX

 

ठहरती नहीं पर सुनती है हवा

बोलती नहीं पैगाम सुनाती है हवा

जाने कैसे बदल जाती है हवा

हर एक पल के अफसाने हैं अनगिनत  

कब क्या हो जाए उम्मीद रख

कुछ तो बदलेगा इंतज़ार कर

बेसब्रे, थोड़ा तो इंतज़ार कर।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
आत्म स्वीकृति

तुम मिलोगी- तो ये आँखें नम होंगी तुम कहोगी मैं सुनूँगा पर बात कम होगी। तुम क्या हो मैं क्या हूँ सोचने से उमंगें कम होंगी। तुम चलती रहो...

 
 
 
डर

कभी-कभी लगता है नहीं होगी अगली सुबह चढ़ती रात के साथ बढ़ता है डर डर मौत का या जिंदगी का! अगले दिन की अलसाई सुबह करवट बदलता हूँ बिस्तर पर...

 
 
 
अस्तित्व

घटाटोप अंधकार में कामना की मैंने प्रकाश की मैं जो था ईश्वर किरणों पर सवार होकर चला नि:सीम यात्रा पर प्रकाश सिरजता चला राह में अंधकार चलता...

 
 
 

टिप्पणियां


9760232738

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by Bhootoowach. Proudly created with Wix.com

bottom of page