top of page

तुम्हीं दुआ करना

nirajnabham
12 जन॰ 2025
1 मिनट पठन

मैं कहा करूँ और तुम  सुना करना

पोंछ कर आँसू हक- ए- दामन अता करना

 

शर्मा जाऊँगा मैं अपने गुनाह पर

मुझे देखकर इस कदर न मुस्कराया करना

 

सोचा बहुत कि जिंदगी रोशन कर दूँ

ताब-ए-जिंदगी है बहुत तुम न जलाया करना

 

मर नहीं जाऊँगा तेरी बेरुखी से पता है

बेधड़क नए- नए अंदाज से सताया करना

 

कौन सा शब आखिरी हो कौन जाने

दुआ करना भुलाया तुमने तुम्हीं दुआ करना

 

शिद्दत पैदा न हुई मेरे इश्क में जमाने से

कुसूर-ए-दिल-ए-नादान पे न शरमाया करना

 

एक ही झलक ने कर दिया था दीवाना

ये जलवे किसी और को अब फरमाया करना

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
मेरे जैसा लगता है

वह शख्स वहीं था जो सच में मेरे जैसा लगता है क्या है उसकी बातों में क्यों अनजाना वो लगता है ढूँढता है जो एक कोना अँधेरे का दिन में उसे...

 
 
 
कर लिया सख्त इरादा अपना

जुबां पर सख्त है पहरा तो कर लिया सख्त इरादा अपना उठाया गया जो महफिल से हो गया मुकाबिल-ए-हुस्न आशिकी अपना लिया हाथ में पैमाना तो दिल...

 
 
 
मुस्कराने का दिल नहीं करता

मरते हैं पर उससे मिलने को दिल नहीं करता अंजाम-ए-आशिकी जानने को दिल नहीं करता मुखातिब तो है मेरी जानिब वो जाने कब से इज़हार-ए- मुहब्बत का...

 
 
 

टिप्पणियां


9760232738

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by Bhootoowach. Proudly created with Wix.com

bottom of page