क्यों गुनहगार है आशिक़ी
दिल की हर धड़कन में जिंदगी बसाती है आशिक़ी
नज़ारों में भरे खूबसूरती वो नज़र बनाती है आशिक़ी
ख़्वाब फूलों के छूए जब ख़ुशबू बन कर
उन ठहरे हुए लम्हों की मुस्कान है आशिक़ी
हसीन होना तेरा बस इत्तेफाक था
हर पत्थर को ख़ुदा करना है आशिक़ी
एक नज़र देखा तो था तुमने जाते-जाते
उस एक नज़र का इंतज़ार है आशिक़ी
सदियों से धड़कती है तस्वीर जो दिल में
उस सरापानाज़ का दीदार है आशिक़ी
गुज़र तो तेरी भी चैन से हो रही थी मालिक
फिर अपनी चाहतों का क्यों गुनहगार है आशिक़ी

टिप्पणियां