top of page

कहीं जाने को दिल नहीं करता

nirajnabham
28 जुल॰ 2024
1 मिनट पठन

जहाँ में रहूँ तो रहने का भी दिल नहीं करता

मौज ए वक्त गिनता रहूँ बैठे दिल नहीं करता

 

खिल रहे हैं फूल कितने हसरतों के वीरानों में

कुछ नहीं बदलेगा मानने को दिल नहीं करता

 

सुबह खिली थी कली शाम को जो ढल गई

बेवफा कहने का फूलों को दिल नहीं करता

 

उसके दामन का साया दोपहर की धूप में

ख्वाब से ऐसे जागने को दिल नहीं करता

 

देखा जो उनकी आँखों में तो बस डूब ही गया

खुद पर यकीन करने को भी दिल नहीं करता

 

परत-दर-परत वो उतारता रहा चेहरा अपना

कितने बदल गए हो कहने का दिल नहीं करता

 

कभी शुमार न थे मेरी ख्वाहिशों में हमसफर

दास्तान तन्हाइयों का सुनाने को दिल नहीं करता

 

ये कौन कर रहा है इंतजार मेरा सरे बाजार

मुसाफिर का कहीं जाने को दिल नहीं करता।

हाल ही के पोस्ट्स

सभी देखें
मेरे जैसा लगता है

वह शख्स वहीं था जो सच में मेरे जैसा लगता है क्या है उसकी बातों में क्यों अनजाना वो लगता है ढूँढता है जो एक कोना अँधेरे का दिन में उसे...

 
 
 
कर लिया सख्त इरादा अपना

जुबां पर सख्त है पहरा तो कर लिया सख्त इरादा अपना उठाया गया जो महफिल से हो गया मुकाबिल-ए-हुस्न आशिकी अपना लिया हाथ में पैमाना तो दिल...

 
 
 
मुस्कराने का दिल नहीं करता

मरते हैं पर उससे मिलने को दिल नहीं करता अंजाम-ए-आशिकी जानने को दिल नहीं करता मुखातिब तो है मेरी जानिब वो जाने कब से इज़हार-ए- मुहब्बत का...

 
 
 

टिप्पणियां


9760232738

  • Facebook
  • Twitter
  • LinkedIn

©2021 by Bhootoowach. Proudly created with Wix.com

bottom of page